{"_id":"48262c8a-428c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"marginal-growth-in-share-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स मे मामूली गिरावट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स मे मामूली गिरावट
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Dec 2012 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी, पेट्रोलियम और कंज्यूमर ड्यूरेबल वर्ग के शेयरों की बिकवाली रीयल्ट, फार्मा और बैंकिंग में हुई लिवाली पर भारी पड़ने के चलते घरेलू शेयर बाजार हल्की गिरावट पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 14 अंक फिसल कर 19,409.69 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी महज 1.50 अंक नीचे 5,908.90 अंक पर तकरीबन स्थिर रहा। इसी हफ्ते जारी होने वाले थोक महंगाई दर और आयात-निर्यात के आंकड़ों को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख के चलते बाजार में सीमित कारोबार देखने को मिला।
विज्ञापन
30 शेयरों पर आधारित बीएसई के सेंसेक्स में 16 शेयर गिरावट पर बंद हुए, जबकि 14 मुनाफे में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में टीसीएस 2.50 फीसदी के साथ, जबकि एनटीपीसी 1.90 फीसदी, एयरटेल 1.46, मारुति 1.13, महिंद्रा 0.90 और रिलायंस 0.81 फीसदी नुकसान के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर मुनाफा कमाने वालों में डा. रेड्डी 2.51 फीसदी, सिप्ला 1.73, टाटा स्टील 1.35, सन फार्मा 1.10, बजाज 1.01 और स्टरलाइट 0.89 फीसदी बढ़त के साथ शामिल रहे। बीएसई में 1,536 शेयर बढ़त पर, जबकि 1,406 नुकसान उठा कर बंद हुए। बीएसई में शामिल विभिन्न वर्गों में सीडी 1.52 फीसदी, टेक 0.90, आईटी 0.89, तेल व गैस 0.72 फीसदी गिरावट में रहे। दूसरी ओर रीयल्टी वर्ग में 1.10 फीसदी व हेल्थकेयर में 0.89 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन