फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Many challenges in smart city's building

स्मार्ट सिटी के निर्माण में हैं कई चुनौतियां

Fri, 05 Dec 2014 09:43 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
Many challenges in smart city's building

देश में स्मार्ट सिटी के निर्माण में कई चुनौतियां हैं। शहर निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक स्मार्ट सिटी के निर्माण के लिए कानून बदलने से लेकर तकनीक से जुडे़ सभी क्षेत्र में भारी बदलाव की गुंजाइश है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि कानून का सख्ती से पालन बगैर स्मार्ट सिटी की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को डिजिटल इंडिया कॉन्क्लेव 2014 में स्मार्ट सिटी निर्माण के मामले में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के प्रोग्रामिंग प्रोफेसर विनय मैत्री ने कहा कि भारत में तकनीक से जुड़ी क्षमता काफी कम है और इस मोर्चे पर काफी कुछ करने की जरूरत है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में प्रत्येक नागरिक को हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया करानी होगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग से लेकर ट्रैफिक नेटवर्क जैसी सिटी की हर जानकारी लोगों को तकनीक के माध्यम से उपलब्ध करानी होगी। विश्व के अन्य देशों के स्मार्ट सिटी में उपलब्ध सुविधा को मुहैया कराने में भारत तकनीकी रूप से काफी पीछे है और इस पर गौर करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया के सीईओ डॉ. गोविंद ने कहा कि स्मार्ट सिटी के निर्माण को लेकर सिर्फ बातों से काम नहीं चलेगा। इसके लिए ऊर्जा प्रबंधन, कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करना होगा। स्मार्ट सिटी को सफल बनाने के लिए मशीन का इस्तेमाल मशीन के लिए करना होगा।


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स से जुड़े सिडको स्मार्ट सिटी के चेयरमैन सिद्धार्थ पंडित ने कहा कि स्मार्ट सिटी निर्माण को सफल बनाने के लिए कानून में बदलाव लाने की जरूरत है। भारत में अभी कई कानून काफी पुराने है जिसकी जरूरत नहीं रह गई है और कई नई चीजों को कानून में शामिल करने की आवश्यकता है। टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के सीएमडी विमल वख्लू ने कहा कि स्मार्ट सिटी में स्मार्टफोन की भूमिका अहम रहेगी। लेकिन स्मार्टफोन पर ही स्मार्ट सिटी आधारित होगा, ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed