फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   many areas of ghaziabad property expensive

गाजियाबाद के कई इलाकों की प्रॉपर्टी हुई महंगी

Sat, 09 Mar 2013 01:18 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
many areas of ghaziabad property expensive

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कई नए क्षेत्रों में भी सेक्टर रेट्स लागू कर दिए हैं। इनमें या तो अभी तक कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा था या फिर डीएम सर्किल रेट्स लागू थे।

विज्ञापन


नए सेक्टर रेट लागू होने के बाद डीएम सर्किल रेट की तुलना में करीब दोगुना इजाफा हुआ है। सेक्टर रेट बढ़ने के साथ ही शहर के कई क्षेत्रों की प्रॉपर्टी के दामों में जबरदस्त उछाल आ गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्राधिकरण सभागार में हुई बोर्ड बैठक में अध्यक्ष संतोष यादव ने अंबेडकर रोड, कविनगर, पटेल नगर क्षेत्रों का सेक्टर रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर आवासीय संपत्ति के सेक्टर रेट 50 हजार रुपये और व्यावसायिक के एक लाख रुपये प्रति वर्गमीटर हो गए हैं। इससे पहले यहां आवासीय संपत्तियों पर कोई शुल्क नहीं लगता था। व्यावसायिक संपत्तियों का डीएम सर्किल रेट 80 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर था।


आगामी वित्तीय वर्ष में जीडीए 1628 करोड़ आय के सापेक्ष 1825 करोड़ रुपये खर्च करेगा। जीडीए अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि सभी 25 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। डीएम सर्किल रेट के मुताबिक इनकी दरों में इजाफा होता रहेगा। जहां डीएम सर्किल रेट कम होंगे वहां जीडीए सेक्टर रेट लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed