फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   manmohan to meet industry leaders to discuss on rupee

रुपया क्यों पहुंचा रसातल में, जवाब तलाशेंगे पीएम

Mon, 08 Jul 2013 08:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 08 Jul 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
manmohan to meet industry leaders to discuss on rupee

रुपये में जारी गिरावट और चालू खाते के घाटे (सीएडी) को काबू में लाने के उपायों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उद्योग जगत से विचार-विमर्श करेंगे। पीएम की उद्योग जगत की हस्तियों के साथ यह बैठक 29 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


इधर रुपये के भाव गिरकर 61.21 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक चले जाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भी इसे लेकर चिंतित है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 61.21 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक चला गया।

हालांकि, आखिरी क्षणों में रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से रुपये में थोड़ी बहुत रिकवरी देखते को मिली और यह पिछले सत्र के मुकाबले 39 पैसे कमजोर होकर 60.61 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आरबीआई इस संबंध में सरकारी तेल कंपनियों के आला अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा, जोकि देश में डॉलर की सबसे बड़ी खरीदार हैं।

तेल कंपनियां अपने आयात बिल की अदायगी के लिए विदेशी मुद्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए डॉलर की खरीदारी करती हैं।

रुपये में तगड़ी गिरावट के चलते सोमवार को आरबीआई द्वारा इसमें सुधार के लिए कदम उठाने की खबरें दिन भर बाजार में उड़ती रहीं।

इनमें तेल कंपनियों के लिए डॉलर की खरीद हेतु एक सिंगल विंडो प्रणाली शुरू करने का उपाय भी चर्चा में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed