{"_id":"a00d7fba-5e71-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"manipulation-in-stock-holding-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉक होल्डिंग के ब्योरों में गड़बड़ी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
स्टॉक होल्डिंग के ब्योरों में गड़बड़ी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 14 Jan 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर संबंधी विवरणों और शेयर होल्डिंग पैटर्न में गड़बड़ी के लिए 500 से ज्यादा कंपनियां बाजार नियामकों की नजर में हैं। इस बात का खुलासा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) द्वारा जारी पिछले माह के आंकड़ों से हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा कई कंपनियों द्वारा दिए गए डिस्क्लोजर में दिए शेयर संबंधी ब्योरे भी हकीकत से मेल नहीं खाते। कंपनियों के कुल शेयरों की संख्या में भी गड़बड़ी पाई गई है। मौजूदा प्रावधानों के तहत कंपनियों को 21 दिन के भीतर हर तिमाही में अपने शेयरों से संबंधित जानकारी एक निश्चित फार्मेट में स्टॉक एक्सचेंज को देनी होती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही निवेशकों के सूचनार्थ यह जानकारियां कंपनी की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करनी होती हैं, पर इन जानकारियों में बीते दिनों कई गड़बड़ियां एक्सचेंज को देखने को मिली हैं।
विज्ञापन