फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   mallya writes to employees lists out revival plan

माल्या ने कर्मचारियों को पत्र लिख दिखाया भरोसा

Thu, 10 Jan 2013 08:20 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 10 Jan 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
mallya writes to employees lists out revival plan

किंगफिशर एयरलाइन को पूरी तरह बंद करने के लिए अदालत जाने की कर्मचारियों की चेतावनी के बाद एयरलाइंस के चेयरमैन विजय माल्या ने पत्र लिखकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कर्मचारियों को लिखे पत्र में माल्या ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि कंपनी को फिर से शुरू करने के लिए प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है। पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार को एयरलाइन को पूरी तरह बंद करने के लिए अदालत जाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


पत्र में विजय माल्या ने कर्मचारियों से मीडिया के साथ बातचीत में सतर्क रहने को भी कहा है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह किंगफिशर एयरलाइंस के खिलाफ नकारात्मक खबरें दे रहा है। किंगफिशर कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर प्रबंधन कंपनी को फिर से शुरू की योजना को उनके साथ साझा नहीं करता है, तो वह कंपनी कानून के तहत एयरलाइंस को बंद करने की याचिका अदालत में दायर करेंगे। कर्मचारियों को पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन


माल्या ने अपने पत्र में कर्मचारियों से कहा है कि हमने डीजीसीए को कंपनी फिर से शुरू करने के बारे में विस्तृत योजना दो हिस्सों में दी है। पहले हिस्से में सात विमानों की सीमित संख्या के साथ परिचालन शुरू करने की योजना है, जिसे चार महीने में बढ़ाकर 21 तक किया जाएगा। दूसरे भाग में एयरलाइन को पूरी तरह से परिचालन में लाने की योजना है। इसके तहत वित्तपोषण के 12 महीने के भीतर विमानों के परिचालन की संख्या बढ़ाकर 57 किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पत्र में कर्मचारियों का बकाया वेतन देने के बारे में कोई उल्लेख नहीं हैं। लेकिन इसमें कहा गया है कि दोनों योजनाओं में वित्तपोषण समेत कर्मचारियों का बकाया वेतन के भुगतान समेत विस्तृत जानकारी दी गई है। किंगफिशर ने अपने कर्मचारियों को पिछले साल मई से भुगतान नहीं किया है। किंगफिशर प्रबंधन ने कर्मचारियों को जून तक के बकाए का भुगतान पिछले साल दिसंबर तक करने का वादा किया था। हालांकि कंपनी समयसीमा का पालन करने में नाकाम रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed