{"_id":"19037319bb99112420a51c2ac105d8f3","slug":"mallya-gets-shareholders-nod-to-continue-as-usl-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या बने रहेंगे यूएसएल के चेयरमैन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
माल्या बने रहेंगे यूएसएल के चेयरमैन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 01 Oct 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड (यूएसएल) के चेयरमैन बने रहेंगे। बंगलूरू में हुई कंपनी की सालाना आम बैठक (एजीएम) में माल्या को गैर कार्यकारी निदेशक व चेयरमैन पद के लिए दोबारा चुन लिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा एजीएम में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आनंद कृपालु को निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुधाकर राव, डी शिवनंदन और इंदु सहानी को कंपनी का गैर कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। कंपनी के निदेशक मंडल में पॉल वॉल्श, रवि राजगोपाल, पीए मुरली को भी अपने पदों पर बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन