फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Mahindra raises vehicle prices by upto Rs 11,500

महिंद्रा ने 11,500 रुपये तक बढ़ाए वाहनों के दाम

Wed, 12 Nov 2014 09:16 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 12 Nov 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
Mahindra raises vehicle prices by upto Rs 11,500

ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पैसेंजर और व्यावसायिक वाहनों की कीमतों में इस महीने से औसतन एक फीसदी की वृद्धि की है। यह मूल्य वृद्धि वाहनों के आधार पर 2,300 से 11,500 रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है। कंपनी ने उत्पादन लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कीमतें बढ़ाई हैं।

विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी (ऑटोमोटिव डिविजन एवं इंटरनेशनल ऑपरेशंस) प्रवीण शाह ने बयान जारी कर बताया कि हम कीमतों में बढ़ोतरी को कुछ समय से रोके हुए थे, लेकिन बढ़ती उत्पादन लागत के चलते अब इसकी कमी पूरी करना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


वहीं, महिंद्रा समूह के कृषि उपकरण सेक्टर (एफईएस) ने भी अपने ट्रैक्टरों की कीमतों में नवंबर 2014 से वृद्धि कर दी है। कंपनी के मुताबिक मॉडल के आधार पर यह वृद्धि 6,000 से 10,000 रुपये के बीच है। कमोडिटी कीमतों और कन्वर्जन लागत में बढ़ोतरी के चलते दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा स्कार्पियो, बोलेरो और एक्सयूवी500 जैसे यात्री वाहनों और अल्फा व जिओ जैसे व्यावसायिक वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अर्जुन और युवराज जैसे ट्रैक्टर मॉडल की रेंज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed