फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   macquarie lowers india’s fy14 gdp growth forecast to 5.3 pc

मैक्वायर ने घटाया भारत की जीडीपी का अनुमान

Thu, 18 Jul 2013 06:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 18 Jul 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
macquarie lowers india’s fy14 gdp growth forecast to 5.3 pc

वैश्विक स्तर पर वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी मैक्वायर सिक्यूरिटीज ने चालू वित्तवर्ष 2013-14 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान पहले के 6.2 फीसदी से घटाकर 5.3 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन


कंपनी ने रुपये में गिरावट और अर्थव्यवस्था से पूंजी की तेज निकासी के कारण जीडीपी अनुमान में यह संशोधन किया है।

मैक्वायर सिक्यूरिटीज के मुताबिक, पहले से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था के बीच भारी मात्रा में विदेशी पूंजी की निकासी और आवश्यक नीतिगत सुधारों की धीमी रफ्तार आर्थिक विकास की क्षमता को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन


मैक्वायर ने अपने एक रिसर्च नोट में कहा कि हमने वित्तवर्ष 2014 के लिए भारत की जीडीपी की वृद्धि दर का अनुमान सालाना आधार पर घटाकर 5.3 फीसदी कर दिया है। पहले हमारा आकलन 6.2 फीसदी का था। अगले वित्तवर्ष 2014-15 में भी अर्थव्यवस्था में कोई बहुत सुधार की उम्मीद नजर नहीं आ रही है और यह 5.9 फीसदी तक रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्वायर का कहना है कि देश का आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण हो गया है। पूंजी की तेजी से निकासी हो रही है। रुपया तेजी से नीचे आ रहा है और पूंजी की लागत बढ़ती जा रही है, जिससे महंगाई दर, चालू खाता घाटा और वित्तीय घाटे को लेकर स्थिति फिर से उलट सकती है।


राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक सुधार प्रक्रिया की गति में सुस्ती भी विकास दर के अनुमान में कमी करने की वजह है। रुपये में तेज गिरावट से अल्प और मध्यकालिक लिहाज से दबाव बढे़गा। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति यह है कि गत एक माह के दौरान यह 10 फीसदी से अधिक कमजोर हो चुका है। पिछले सप्ताह एक डॉलर का भाव 61 रुपये के नीचे चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed