{"_id":"614cd18ee85fb43aff47999310f503c8","slug":"luxury-industry-execs-bullish-on-outlook-for-q4-2014-survey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कंपनियों को वर्षांत पर आय बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
लग्जरी कंपनियों को वर्षांत पर आय बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 11 Nov 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षांत और जाड़े की छुट्टी करीब आने के साथ ही लग्जरी कंपनियां इस सीजन में ज्यादा से ज्यादा आय अर्जित करके आगामी तिमाही में अपनी कमाई बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं। यह बात ग्लोबल स्तर पर संपत्ति और आय से जुड़े अध्ययन करने वाली फर्म वेल्थ-एक्स की ताजा रिपोर्ट में बताई गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी इंडस्ट्री सेंटीमेंट इंडेक्स वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 108 अंक पर रहा। यह इस साल की शुरुआत की तुलना में आठ फीसदी अधिक है। इससे पहले दो वर्षों तक लगातार इसमें गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
महंगी घड़ियां, ज्वेलरी और अन्य तरह के लग्जरी उत्पाद बनाने वाली और पर्यटन व एडवेंचर जैसी सेवाएं देने वाली दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के आला अधिकारियों की राय पर आधारित इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 60 फीसदी से अधिक अधिकारियों को आगामी विंटर सीजन में अपनी कंपनी की आय में तिमाही आधार पर कम से कम 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन