{"_id":"cf378d61c035253dcd848974e31be46a","slug":"lucknow-airport-will-go-in-private-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी हाथों में जाएंगे लखनऊ समेत 6 हवाई अड्डे","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
निजी हाथों में जाएंगे लखनऊ समेत 6 हवाई अड्डे
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2013 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने लखनऊ समेत देश के छह प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन निजी हाथों में सौंपने का फैसला किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने इन हवाई अड्डों को ठेके पर देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जल्द ही इसके लिए निविदाएं मंगाई जाएंगी। लखनऊ के अलावा सरकार चेन्नई, गुवाहाटी, जोधपुर, अहमदाबाद और कोलकाता हवाई अड्डों को निजी कंपनियों के हवाले करेगी। इन हवाई अड्डों को सरकार ने भारी निवेश के बाद विकसित किया है।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सरकार इन 6 हवाई अड्डों के परिचालन की 100 फीसदी हिस्सेदारी निजी क्षेत्रों को देने को तैयार है। इन्हें 30 साल के ठेके पर देने की योजना है।
विज्ञापन
मंत्रालय इसकी शर्तें तय करने में जुटा है। अगले सप्ताह तक निविदाएं मंगाई जा सकती है। हवाई अड्डों की कमाई में सरकारी की कितनी हिस्सेदारी होगी, फिलहाल तय नहीं हुआ है।
निजी क्षेत्र के सहयोग के विकसित हुए दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिए सरकारी हिस्सेदारी है। अगर निजी क्षेत्र ने दिलचस्पी दिखाई, तो संचालन में 100 फीसदी निजी हिस्सेदारी दी जा सकती है।
उधर, हाईवे समेत कई क्षेत्रों में निजी भागीदारी की योजनाएं नाकाम होने के बाद योजना आयोग पीपीपी मॉडल पर नए सिरे से विचार रहा है।