फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   LPG to cost Rs 3 per cylinder more due to rise in dealer commission.

महंगी हुई रसोई गैस, ढीली होगी जेब

Thu, 30 Oct 2014 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Oct 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
LPG to cost Rs 3 per cylinder more due to rise in dealer commission.

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस डीलरों के कमीशन में वृद्धि का बोझ ग्राहकों की जेब में डाला है। इसके चलते रसोई गैस सिलेंडर तीन रुपये महंगा हो गया है।

विज्ञापन


वहीं, गैस डीलरों का कमीशन बढ़कर 43.71 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। इससे पहले दिसंबर 2013 में गैस डीलरों का कमीशन 40.71 रुपये निर्धारित किया गया था।

यह दर 23 अक्तूबर से सब्सिडी और गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों पर लागू होगी। इसके चलते दिल्ली में सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 417 रुपये और मुंबई में 452 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


अब गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर 883.50 रुपये में मिलेंगे। इससे देश के 13,896 एलपीजी वितरकों को फायदा होगा। अक्तूबर 2012 में डीलरों के कमीशन में वृद्धि के बाद सरकार ने रसोई गैस की कीमत 399 रुपये से बढ़ाकर 410.50 रुपये कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed