{"_id":"b07d8ce8af609f1669cfbc9dfadb63fc","slug":"lpg-subsidy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली नहीं लेंगे रसोई गैस पर सब्सिडी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अरुण जेटली नहीं लेंगे रसोई गैस पर सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सक्षम लोग बाजार दर पर ही रसोई गैस खरीदें, इस विचार को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस पर सब्सिडी नहीं लेने की घोषणा की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का कहना है कि इस उदाहरण पर अमल करते हुए उद्योगपतियों, राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों को भी ऐसा करना चाहिए।
धमेन्द्र प्रधान ने ने ट्वीट किया है कि वित्त मंत्री ने रसोई गैस पर सब्सिडी नहीं लेने की घोषणा की है। इसे उदाहरण मानें और अन्य सक्षम व्यक्ति भी ऐसा ही करें। उल्लेखनीय है कि वर्तमान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, निवर्तमान पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली एवं कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बाजार दर पर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना शुरू कर दिया है।
प्रधान का कहना है कि यदि लोग इस मद में सब्सिडी नहीं लेते हैं तो सरकार के पास पैसा बचेगा जो कि देश के विकास में काम आएगा।