फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   lpg subsidy directly in bank accounts from october 1

अक्टूबर से सीधे बैंक खाते में आएगी एलपीजी सब्सिडी

Tue, 30 Apr 2013 07:39 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2013 07:39 AM IST
विज्ञापन
lpg subsidy directly in bank accounts from october 1

सरकार ने आधार भुगतान प्रणाली के जरिए एक अक्टूबर से 14 करोड़ एलपीजी ग्राहकों को सब्सिडी का सीधे नगद हस्तांतरण उनके खाते में करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


आगामी 15 मई से देश के 20 जिलों में पायलट परियोजना शुरू करने के बाद सरकार 1 अक्टूबर से देश भर में एलपीजी सब्सिडी के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) का विस्तार करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वित्त मंत्री पी चिदंबरम, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया, ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश और पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली सोमवार को राज्यों के अधिकारियों के साथ डीबीटी योजना की समीक्षा करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता को इसका लाभ पाने के लिए अपने बैंक खातों को आधार नंबर से जोड़ना होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक मौजूदा स्तर पर हर उपभोक्ता को सालाना 4,000 रुपये की सब्सिडी मिल सकती है। जबकि प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता को एक वर्ष में 9 रियायती सिलेंडर देने का प्रावधान पहले ही कर दिया गया है।


हालांकि चिंताजनक मसला यह है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से अब तक करीब 32 करोड़ आधार कार्ड जारी किये जा चुके हैं, लेकिन महज 80 लाख ग्राहकों का बैंक खाता ही आधार से जुड़ सका है।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में उपभोक्ताओं को 901.50 रुपये के बाजार मूल्य पर प्रति रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होगा।

इसमें से नौ सिलेंडर के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी की रकम बुकिंग के बाद ग्राहकों के खाते में डाल दी जाएगी।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत बैंकों को अपने कामकाज में तेजी लाने के लिए कहा जा चुका है।

सरकार को उम्मीद है कि डीबीटी के जरिए न केवल ग्राहकों को नगद सब्सिडी का लाभ होगा बल्कि फर्जी कनेक्शन और रसोई गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग भी खत्म हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed