{"_id":"78f90622-c863-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"lpg-subsidy-directly-in-bank-account-from-1-june-1-in-18-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 जून से सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी एलपीजी सब्सिडी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
1 जून से सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी एलपीजी सब्सिडी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 29 May 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जून से देश के 18 जिलों में एलपीजी सब्सिडी की रकम सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन
सरकार की इस लोकलुभावन योजना के तहत एक एलपीजी सिलेंडर बुक कराने पर आपके खाते में 435 रुपये सीधे ट्रांसफर हो जाएंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहले यह स्कीम 20 जिलों में लागू की जानी थी, लेकिन कर्नाटक के मैसूर और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के चलते इसे एक महीने के लिए टाल दिया गया है।
तेल मंत्री एम वीरप्पा मोइली एक जून को अपने गृह राज्य कर्नाटक के तुमकुर में इस स्कीम को लांच करेंगे। जबकि पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री लक्ष्मी पानाबाका इसी समय में हैदराबाद में इसे लांच करेंगी।
विज्ञापन
बाद में बाजार भाव पर मिलेगा सिलेंडर
सूत्रों ने बताया कि उत्तरी गोवा और पुडुचेरी जैसे 18 जिलों में जब भी उपभोक्ता एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराएगा, उसके खाते में 435 रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे। बाद में इन उपभोक्ताओं को बाजार भाव पर सिलेंडर खरीदना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली में सब्सिडी वाले एक सिलेंडर की कीमत 410.50 रुपये है, जिसकी बाजार भाव पर कीमत दोगुनी हो जाती है।
सरकार की योजना इस साल के अंत तक इस योजना को पूरे देश में लागू करने की है, लेकिन फिलहाल वह इन 20 जिलों में इस योजना का परिणाम देखना चाहती है।
'आधार कार्ड' के आधार पर चुना गया
इन 20 जिलों को आधार कार्ड जारी करने की संख्या के आधार पर चुना गया है। इन जिलों के 89 फीसदी एलपीजी उपभोक्ताओं के पास आधार नंबर है। सरकार इन जिलों में आधार नंबर हासिल करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय देगी।
सूत्रों ने यह भी बताया कि तीन महीने की समय सीमा बीत जाने के बाद यानी एक सितंबर से जिन ग्राहकों का आधार नंबर बैंक खाते से जुड़ेगा, उन्हीं को कैश ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। जबकि बाकी ग्राहकों को बाजार भाव पर एलपीजी गैस खरीदनी होगी।
सरकार का अनुमान है कि इस योजना के तहत हर साल एलपीजी सब्सिडी में 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये की बचत हो सकेगी।
पहले चरण के लिए चुने गए 18 जिले
राज्य---------------------------------------जिला
हिमाचल प्रदेश---------------------------बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना
पंजाब-----------------------------------एसबीएस नगर
आंध्र प्रदेश------------------------------अनंतपुर, चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, हैदराबाद, रंगा रेड्डी
दमन और दीव--------------------------दीव
गोवा------------------------------------उत्तरी गोवा
कर्नाटक---------------------------------तुमकुर
केरल-----------------------------------वायानड, पथनमथिट्टा
महाराष्ट्र---------------------------------वर्धा
पांडिचेरी--------------------------------पांडिचेरी
मध्यप्रदेश------------------------------पूर्वी निमर (खंडवा), हरदा