{"_id":"f5dfbd0ccba32b166654eb90883a6b41","slug":"lpg-rate-hike-once-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद भी कांग्रेस ने आगे के चुनावों को भी हारने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आए हुए 48 घंटे से ज्यादा का समय भी नहीं बीता है कि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
यूपीए-2 ने देश की जनता को एक और महंगाई का झटका देते हुए डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी कर दी है। इससे डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी के चलते अब एलपीजी सिलेंडर 3.50 रुपए महंगे मिलेंगे। नई कीमतें आज से ही लागू मानी जाएगी।
विज्ञापन
भले ही यह मामूली बढ़त हो, पर एक तरह से आम लोगों के यह भी एक बड़ी तरह की मुसीबत ही है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने डीजल की कीमतों में प्रत्येक माह ही 50 पैसे बढ़ोतरी करने की घोषणा कर चुकी है।