फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   low price and good quality gold in big cities

छोटे शहरों में मिलेगा खरा और सस्ता सोना

Thu, 20 Feb 2014 05:31 PM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
low price and good quality gold in big cities

शुद्ध सोने की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने दो बड़े कदम उठाए हैं। छोटे शहरों के ज्वेलरों के लिए हॉलमार्किंग की फीस में 87.5 फीसदी की कटौती कर दी गई है।

विज्ञापन


दूसरे, सरकार ने एक सिस्टम की शुरुआत की है, जिसके जरिए सोने के हरेक गहने की शुद्धता के लिए खास पहचान क्रमांक दिया जाएगा।

देश भर के ज्वेलरों के लिए हॉलमार्किंग की लाइसेंस फीस एक समान है और यह फीस 20 हजार रुपये सालाना है। अब तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों के ज्वेलरों को तीन साल के लिए 2,500 रुपये फीस के तौर पर देना होगा।
विज्ञापन

कम फीस से ग्राहकों को होगा फायदा?

low price and good quality gold in big cities
तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों के ज्वेलरों के लिए फीस पांच हजार रुपये होगी।

हॉलमार्क वाले सोने के गहने की बिक्री का प्रचलन बढ़ाने के लिए सरकार ने फीस में भारी कटौती की है, फिलहाल हॉलमार्किंग वाले गहने बेचना ज्वेलरों के लिए ऐच्छिक है, न कि अनिवार्य। हॉलमार्क बहुमूल्य धातुओं की शुद्धता का सर्टिफिकेट होता है।

हॉलमार्किंग के लिए प्रशासनिक अधिकार उपभोक्ता मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) के पास है।

10 ग्राम से ज्यादा सोने की खरीद पर यूनिक नंबर

low price and good quality gold in big cities

खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय के मंत्री केवी थॉमस ने कहा कि अभी हॉल मार्किंग गहने को अनिवार्य नहीं किया गया है क्योंकि छोटे शहरों के ज्वेलर लाइसेंस नहीं ले रहे थे। इसलिए उनके लिए लाइसेंस फीस में कटौती की गई है।

उन्होंने बताया कि 10 ग्राम से अधिक वजन वाले गहनों पर यूनिक नंबर दिया जाएगा। यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईएन) के लिए आईटी क्षेत्र से सेवाएं ली जा रही है और इसे अमल में आने में 2-3 महीने लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed