फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Lincoln House in Mumbai sold at 750 crores

मुंबई में 750 करोड़ रुपए में बिका लिंकन हाउस

Mon, 14 Sep 2015 10:36 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
Lincoln House in Mumbai sold at 750 crores

उद्योगपतियों के महंगी संपत्ति और भवन खरीदने के किस्से नए नहीं हैं, लेकिन इस श्रेणी में सबसे आगे पहुंच गया है मुंबई का प्रतिष्ठित लिंकन हाउस का सौदा।

विज्ञापन


पुणे के अरबपति उद्योगपति साइरस पूनावाला ने अमेरिकी दूतावास के इस भवन को 750 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत देकर खरीदा है। इसके साथ ही यह देश का अब तक का सबसे बड़ा रियल एस्टेट सौदा बन गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पूनावाला इसे अपने आवास के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।

2011 से बेचने की कोशिश में था अमेरिका

Lincoln House in Mumbai sold at 750 crores

मुंबई के ब्रीच कैंडी क्षेत्र में स्थित लिंकन हाउस की कीमत तो वैसे अमेरिकी दूतावास ने 850 करोड़ रुपये लगाई थी, लेकिन पुणे के सेरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख पूनावाला ने 750 करोड़ रुपये में इसे अपने नाम कर लिया है।

इस सौदे से एक हफ्ते पहले ही प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने मुंबई के मालबार हिल क्षेत्र में 425 करोड़ रुपये की कीमत में जटिया हाउस खरीदा।

लिंकन हाउस 50 हजार स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। अमेरिकी दूतावास 2011 से इस संपत्ति को बेचने की कोशिश में जुटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed