फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Lighting firms look to cash in on 100 smart cities plan

स्मार्ट शहरों को भुनाने की तैयारी में लाइटिंग कंपनियां

Mon, 29 Sep 2014 09:01 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 29 Sep 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Lighting firms look to cash in on 100 smart cities plan
लाइटिंग सॉल्य्र्र्र्रूशन मुहैया कराने वाली कंपनी जैसे फिलिप्स, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, हैवेल्स और तोशीबा देश भर में 100 स्मार्ट शहर विकसित करने की सरकार की योजना में कारोबार के बेहतर अवसर देख रहीं हैं।
विज्ञापन


कंपनियां खास तौर पर एलइडी उत्पादों को लेकर अवसरों को भुनाने की संभावनाओं पर गौर कर रहीं हैं, क्योंकि ये उत्पाद घर में और स्ट्रीट लाइट के तौर पर लगाने के लिए उपयुक्त और लंबे समय तक चलने वाले व ऊर्जा की कम खपत करने वाले हैं। एलइडी उत्पाद स्मार्ट शहरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सटीक उत्पाद हो सकता है।
विज्ञापन


फिलिप्स लाइटिंग के सीनियर डायरेक्टर, मार्केटिंग सुमित जोशी ने कहा कि स्मार्ट शहरों को स्मार्ट तरीके से आपस में जोड़ा जाएगा। यह शहर आंकड़ों के एकीकरण के गवाह बनेंगे और यह पारंपरिक लाइटिंग के जरिए नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अगर सरकार कह रही है कि 100 स्मार्ट शहर विकसित किए जाएंगे तो निश्चित रूप से एलइडी लाइटिंग की इसमें अहम भूमिका होगी। फिलिप्स उम्मीद कर रही है कि अगले दो वर्ष में उसके राजस्व का आधा एलइडी सेगमेंट से आएगा।

बजाज इलेट्रिकल्स के प्रेसीडेंट लाइटिंग बिजनेस ग्रुप, सुंदरराजन आर ने बताया कि स्मार्ट सिटी निश्चित रूप से हमारे कारोबार के लिए अहम होगा। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। सरकार 100 स्मार्ट शहर विकसित करने जा रही है। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट बंगलूरू में चल रहा है और हमारी इस पर नजर है।

इसी तरह से हैवेल्स भी अगले वर्ष तक ज्यादा पूंजी का निवेश कर राजस्थान के नीमराना स्थित प्लांट में एलइडी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता का विस्तार करने की योजना बना रही है। हैवेल्स इंडिया के प्रेसीडेंट सुनील सिक्का का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लाइटिंग इंडस्ट्री ग्रोथ को आगे ले जाने का काम करेगा।

लाइटिंग सेगमेंट में बेहतर कारोबारी संभावनाओं को महसूस कर जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी तोशीबा यहां अपना मैन्यूफैक्चरिंग बेस स्थापित करने की योजना बना रही है। तोशीबा अपनी सब्सिडियरी ग्रीनस्टार के आरएंडडी सेंटर में भी निवेश कर रही है।


ग्रीनस्टार डायरेक्ट इंडिया टेक्नोलॉजी एंड ऑपरेशन सेंटर सरोसिज सेनगुप्ता  का कहना है कि यह हमारे लिए बेहतर अवसर होगा। हम एलइडी लाइटिंग सॉल्यूशन को स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के तौर पर विकसित कर रहे हैं। ग्रीनस्टार तोशीबा ग्रुप कंपनी की सब्सिडियरी है और एलइडी स्ट्रीट लाइट हाई बे, लो बे एलइडी लाइट बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed