{"_id":"b00276f93bafc1ae2de120536809e481","slug":"lic-will-stop-sale-of-its-14-polices","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC 14 पॉलिसियों की बिक्री करेगी बंद ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
LIC 14 पॉलिसियों की बिक्री करेगी बंद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
देश के बीमा कारोबार की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 14 जीवन बीमा पॉलिसियों की बिक्री बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इनमें जीवन मित्र और अनमोल जीवन जैसी लोकप्रिय पॉलिसियां भी शामिल हैं।
एलआईसी कनवर्टेबल टर्म एश्योरेंस, चिल्ड्रेन डेफर्ड एंडोमेंट एश्योरेंस सहित सात पॉलिसियों की बिक्री पहले ही 16 नवंबर से बंद चुकी है।
वहीं, जीवन मित्र, जीवन प्रमुख प्लान, एलआईसी बीमा अकाउंट 1 और 2 सहित पांच उत्पादों की बिक्री 23 नवंबर से बंद हो जाएगी।
इसके अलावा, दो जीवन बीमा उत्पादों न्यू जीवन निधि और अनमोल जीवन-1 की बिक्री 30 नवंबर से रोक दी जाएगी।
एलआईसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियामकीय निर्देशों के चलते अधिकांश पॉलिसियों की बिक्री बंद की जा रही है।
बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने जीवन बीमा उद्योग के लिए नए व्यक्तिगत उत्पादों के नियम लागू करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर की है। इरडा के नए दिशानिर्देशों का उद्देश्य बीमा पॉलिसियों को और अधिक ग्राहकों के अनुरूप बनाना है।
विज्ञापन
एलआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अब वह 19 अन्य पॉलिसियों की बिक्री बंद कर चुकी है। इनमें जीवन आस्था, मार्केट प्लस-1 और जीवन निश्चय व जीवन वर्षा जैसी पॉलिसियां शामिल हैं।
विज्ञापन