फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   lic will give jobs to graduates

स्नातकों के लिए एलआईसी में बंपर नियुक्तियां

Mon, 01 Jul 2013 09:09 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
lic will give jobs to graduates

यदि आप स्नातक हैं, तो आपके लिए रोजगार पाने का बेहतर मौका है।

विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) हजारों की संख्या में डायरेक्ट सेल्स एक्जीक्यूटिव की नियुक्ति करने जा रही है।

कंपनी इसके तहत अकेले उत्तर भारत के राज्यों में 3,400 के करीब डायरेक्ट सेल्स एक्जीक्यूटिव जोड़ेगी।

कंपनी नियुक्ति के लिए देश के आठ जोन में आवेदन ले रही है। आवेदन की तिथि 7 जुलाई 2013 है। डायरेक्ट सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए आपका स्नातक होना जरूरी है। साथ ही उम्र 21-35 साल के बीच होनी चाहिए।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी, जिसमें कोई वेतन नहीं होगा। डायरेक्ट सेलिंग एक्जीक्यूटिव को प्रशिक्षण के बाद लक्ष्य दिए जाएंगे, जिसके तहत वह 5000-8000 रुपये प्रतिमाह आसानी से कमा सकेगा।
विज्ञापन


यदि वह सामान्य से बेहतर काम करता है, तो उसकी कमाई 10,000 से 12,000 रुपये प्रतिमाह की आसानी से हो जाएगी। इसके अलावा कर्मचारी यदि पहले साल अच्छा काम करता है, तो उसे प्रदर्शन के आधार पर लेवल-1 की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार कंपनी उत्तरी क्षेत्र के तहत 2,257 डायरेक्ट सेलिंग एक्जीक्यूटिव की नियुक्ति करेगी। इसके दायरे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर राज्य आएंगे। इसी तरह कंपनी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 1,122 डायरेक्ट सेलिंग एक्जीक्यूटिव की नियुक्ति करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed