फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   lic will gain more exposure

एलआईसी को मिलेगा अधिक निवेश का लाभ

Tue, 11 Dec 2012 11:05 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Dec 2012 11:05 PM IST
विज्ञापन
lic will gain more exposure
कंपनियों में 30 फीसदी तक हिस्सेदारी के लिए एलआईसी (जीवन बीमा निगम) को अनुमति का लाभ एलआईसी को मिलेगा। इसका अप्रत्यक्ष लाभ निगम के पॉलिसीधारकों को भी मिलेगा। अभी तक एलआईसी कंपनियों में 10 फीसदी तक ही इक्विटी ले सकता था। दस फीसदी की सीमा में रहते हुए एलआईसी ने चालू वित्त वर्ष में 16 हजार करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एलआईसी हर साल करीब दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करता है जिसमें से करीब 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी यानी शेयरों में होता है। एलआईसी ने अभी तक 2.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश शेयर बाजार में किया है जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 3.60 लाख करोड़ रुपये बैठता है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि निगम के निवेश टीम में करीब 150 सदस्य हैं जो काफी गणना के बाद निवेश के लिए कंपनियों का चयन करते हैं। एलआईसी की खासियत यह भी है कि यह छोटी अवधि के लिए निवेश नहीं करता। इसके निवेश 15 से 20 साल के लिए होते हैं। इसलिए एलआईसी के चेयरमैन डीके मेहरोत्रा भी कहते हैं कि एलआईसी द्वारा खरीदे गए शेयर कभी भी घाटे में नहीं आए। इक्विटी निवेश में औसत आय करीब 9.65 फीसदी की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed