{"_id":"dca9f6325902f8b8c942c44ce7f9a472","slug":"lg-launches-new-gs-smartphone","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी ने पेश किया नया स्मार्टफोन जी 3","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एलजी ने पेश किया नया स्मार्टफोन जी 3
ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक ने अपने नए स्मार्टफोन जी 3 को भारत में लांच कर दिया है। यह दो वर्जन में उपलब्ध है। एक में 16 जीबी इंटरनल मेमोरी और 2 जीबी रैम है, जबकि दूसरे में 32 जीबी मेमोरी और 3 जीबी रैम है।
विज्ञापन
16 जीबी वाले जी 3 की कीमत 47,990 रुपये और 32 जीबी की कीमत 50,990 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे क्वैड एचडी डिस्प्ले, लेजर ऑटो फोकस कैमरा, स्मार्ट कीबोर्ड, स्मार्ट नोटिस जैसे अत्याधुनिक फीचरों से लैस किया है। इस फोन को तीन रंगों में पेश किया गया है।
विज्ञापन
एलजी इलेक्ट्रॉनिक के प्रबंध निदेशक सून क्वोन ने बताया कि हिन्दी फिल्मों के सितारे अमिताभ बच्चन के दस्तखत वाले जी 3 स्मार्ट फोन भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक जी 3 का क्वैड एचडी डिस्प्ले एचडी से चार गुना अधिक और फुल एचडी से करीब दो गुना अधिक रिजोल्यूशन देता है।
विज्ञापन
कंपनी ने बताया कि 5.5 इंच स्क्रीन वाले इस फोन में 2.1 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। लेजर ऑटो फोकस कैमरा अन्य कैमरा फोनों से काफी कम समय में बेहतरीन फोटो लेता है। जी 3 के फ्लोटिंग आर्क फीचर की वजह से इसे हाथ में पकड़ना काफी आसान और आरामदायक हो जाता है।