चमड़ा उद्योग तैयार करेगा हुनरमंद
नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल देश के 18 औद्योगिक सेक्टरों में वर्ष 2020 तक 50 करोड़ कुशल श्रमिकों को तैयार करेगी। शुक्रवार को निर्यात भवन में हुई काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट और एनडीएससी के अधिकारियों की बैठक में लेदर सेक्टर को भी इसमें शामिल किया गया। लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल के नव नियुक्त निदेशक शाहरू मुहसिन ने बताया कि इस योजना में देश के 25 शीर्ष लेदर सेक्टर के उद्यमियों से समझौता किया जाएगा कि वे प्रशिक्षित लोगों को काम दें। वही उद्योग अपने यहां प्रशिक्षण भी दे सकेंगे।
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए बनाई गई कंपनी में लेदर इंडस्ट्री के अलग-अलग सेक्टरों के उद्यमियों को चुना गया। सीएलई चेयरमैन हबीब हुसैन काउंसिल के प्रबंध निदेशक होंगे। बाजार के अनुसार कारीगरों को तैयार करने के लिए एक्सपर्ट की टीम भी होगी।