{"_id":"e460df64-9881-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"leadership-of-aakash-2-sustained-in-cheap-tablets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते टैबलेट में आकाश-2 की लीडरशिप बरकरार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सस्ते टैबलेट में आकाश-2 की लीडरशिप बरकरार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सबसे सस्ते टैबलेट पेश करने वाली कंपनी डाटाविंड की आकाश-2 की आपूर्ति में लीडरशिप बरकरार है।
विज्ञापन
डाटाविंड लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ सुनीत सिंह तुली के अनुसार कंपनी इस समय प्रतिदिन 2,000-3,000 आकाश-2 की आपूर्ति अपने ग्राहकों को कर रही है और कंपनी बीते दो तिमाही से लगातार देश के टॉप तीन टैबलेट उत्पादकों में शुमार है।
तुली ने कहा कि कंपनी न सिर्फ देश के सबसे सस्ते टैबलेट का उत्पादन कर रही है, बल्कि कंपनी देश में फैबलेट को पेश करने में भी अग्रणी है। फैबलेट यूबीस्लेट 7सी+ का इस्तेमाल टैबलेट के साथ स्मार्टफोन के रूप में भी किया जा सकता है। आकाश-2 टैबलेट की आपूर्ति के बारे में उन्होंने कहा कि इनकी आपूर्ति का काम तय योजना के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
केवल 30 हजार टैबलेट में कस्टम विभाग से छूट प्रमाणपत्र जारी होने में देरी की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई, जिसे देखते हुए कंपनी की कोशिश है कि वह 31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा आकाश-2 की आपूर्ति कर दे। कुछ कंपोनेंट आईआईटी मुंबई द्वारा जारी किए गए थे, जिनपर कस्टम से छूट प्रमाणपत्र मिलने में देरी हुई थी।
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार, अभी तक 17 हजार आकाश-2 की आपूर्ति आईआईटी मुंबई को की जा चुकी है। इसके अलावा 29,400 आकाश-2 आईआईटी मुंबई को भेजने के लिए जारी किए जा चुके हैं। यह आपूर्ति संबंधित लॉजिस्टिक कंपनी जल्द ही आईआईटी मुंबई को कर देगी। इसके अलावा 29,400 आकाश-2 की खेप में 23,500 आकाश-2 का उत्पादन हो चुका है, जो कि सब-कांट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग के तहत बनाए गए हैं।
तुली के अनुसार हम पिछले कुछ महीने में अपनी बढ़ी मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही हमें पूरा भरोसा है कि हम प्रोजेक्ट के लक्ष्यों को अगले कुछ सप्ताह में पूरा कर लेंगे। कोशिश है कि 31 मार्च तक अधिक से अधिक आपूर्ति कर दी जाए। 30 हजार यूनिट के मदर बोर्ड, टच स्क्रीन सहित अन्य कॉम्पोनेंट का उत्पादन जोर शोर से हो रहा है और इनकी असेम्बलिंग भी हो रही है।
कंपनी इनका उत्पादन अमृतसर स्थित अपने डाटाविंड के संयंत्र के साथ एचएस चावला एंड कंपनी, नई दिल्ली, दिल्ली कंट्रोल डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा उत्तर प्रदेश, डिजिटल सर्किट्स प्राइवेट लिमिटेड, बंगलूरू और ऋषभ इंफ्रारियल्टिज प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर में कर रही है।