फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   large flat demand in gzb

वन-टू बीएचके नहीं बड़े फ्लैट की डिमांड

Sun, 18 Nov 2012 11:05 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 18 Nov 2012 11:05 PM IST
विज्ञापन
large flat demand in gzb

हॉट सिटी के रियल एस्टेट कारोबार में एक बार फिर तेजी दिखाई दे रही है। कारण, लोग यहां छोटे फ्लैट के स्थान पर बड़े फ्लैट खरीदना पसंद कर रहे हैं। आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना में भी सबसे ज्यादा आवेदन पेंट हाउस और बड़े फ्लैट के लिए आए हैं।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि योजना में कुल 27 पेंट हाउस हैं मगर इसके लिए करीब 40 आवेदन आ चुके हैं। वहीं 222 टू-बीएचके फ्लैट के लिए भी 400 से ज्यादा आवेदनों का अनुमान है। ऐसे में परिषद को इन दोनों कैटेगरी के लिए ड्रा निकालना होगा। अधिशासी अभियंता का कहना है कि अभी योजना के रजिस्ट्रेशन में एक सप्ताह का समय है। ऐसे में आवेदन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


मेट्रो के प्रस्ताव से आ रहा बूम
गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन के महासचिव मनोज गोयल ने बताया कि मेट्रो के विस्तार के चलते लोग यहां बड़े फ्लैट में इंवेस्ट कर रहे हैं। आने वाले समय में इनसे बेहतर रिटर्न की उम्मीद है। आवास विकास की योजना के साथ ही प्राइवेट बिल्डर्स की योजनाओं में भी पेंट हाउस और फोर बीएचके फ्लैट के लिए काफी आवेदन आ रहे हैं । बिल्डर के अनुसार लोग बड़े फ्लैट में इंवेस्ट कर रहे हैं। इसका सीधा असर एकल यूनिट पर के छोटे फ्लैट पर पड़ रहा है। वसुंधरा, इंदिरापुरम और अन्य स्थानों पर छोटे बिल्डरों को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed