{"_id":"edd3a7d6f572a5acf08df4f2d37e58bd","slug":"l-t-wins-over-rs-5-100-cr-order-from-madhya-pradesh-utility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएंडटी को मध्य प्रदेश की कंपनी से 5,100 करोड़ का ठेका ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एलएंडटी को मध्य प्रदेश की कंपनी से 5,100 करोड़ का ठेका
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को मध्य प्रदेश में 1,320 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए 5,100 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल हुआ है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक एलएंडटी को मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड से 660 मेगावाट के दो थर्मल पावर प्लांट लगाने का ऑर्डर मिला है। इसका निर्माण इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
5,100 करोड़ रुपये से अधिक की इस परियोजना में 660 मेगावाट के दो थर्मल प्लांट की डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, आपूर्ति, कमीशनिंग शामिल है। इन दोनों प्लांट का निर्माण सुपरक्रिटिकल (ईंधन की कम खपत करने वाले और पर्यावरण के अनुकूल) आधार पर किया जाएगा। यह परियोजना मध्य प्रदेश के खांडवा जिले में स्थित है।
विज्ञापन