{"_id":"e81a3c2942e969d52054bb6e89cc1db9","slug":"l-t-construction-commissions-world-s-largest-single-rooftop-solar-pv-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएंडटी ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल रूफटॉप सोलर प्लांट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एलएंडटी ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल रूफटॉप सोलर प्लांट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
एलएंडटी कंस्ट्रक्शन ने पंजाब के अमृतसर में दुनिया के सबसे बड़े सोलर फोटेवोल्टिक प्लांट से उत्पादन शुरू कर दिया है। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता 7.52 मेगावाट है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस प्लांट से उत्पादित बिजली स्थानीय ग्रिड को दी जा रही है। दी न्यू एंड रिन्यूवल सोर्सेस ऑफ एनर्जी (एनआरएसई) पॉलिसी के तहत राज्य वितरण कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के तहत यह बिजली स्थानीय ग्रिड का दी जा रही है।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के मद्देनजर एलएंडटी ने उत्पादन क्षमता बेहतर बनाने के लिए मल्टी क्रस्टलाइल मॉड्यूल तकनीक और सेंट्रल इनवर्टर का इस्तेमाल किया है। 30 हजार से अधिक पैनल रूफटॉप पर लगाए गए हैं, जो 94 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले हैं।
विज्ञापन
एलएंडटी (इंफ्रा. एंड कंस्ट्रक्शन) के सीनियर एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एसएन सुब्रमण्यन ने कहा कि देश की सबसे बड़ी सोलर ईपीसी कंपनी की विश्वसनीयता के रूप में हमारा यह कदम काफी महत्वपूर्ण है। हमारे स्टेट ऑफ द ऑर्ट सोलर पावर प्लांट पहले से अनुमानित क्षमता से अधिक उत्पादन कर रहे हैं। एलएंडटी की सोलर उत्पादन क्षमता 400 मेगावाट क्षमता (कमीशन्ड या निर्माणाधीन) है।