{"_id":"49e4f23f21f9106afb6e57bebf311234","slug":"kotak-mahindra-fd-rate-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटक महिंद्रा के एफडी पर 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कोटक महिंद्रा के एफडी पर 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 04 Feb 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने एक करोड़ रुपये से कम के सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये से कम के सावधि जमा पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले ब्याज में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दर 6 फरवरी से लागू होगी।
नई दरों के तहत ग्राहकों को 390 दिन के एफडी पर 9.25 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 181 से 269 दिन के एफडी पर नौ फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 28 जनवरी को मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने ब्याज दर को बढ़ाने की घोषणा की है।
विज्ञापन