सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर खरीदारी कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोमवार को सोना 280 रुपये उतरकर 28,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
सोने के भाव में बीते चार कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद यह गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक मांग में सुस्ती के चलते चांदी के भाव 400 रुपये घटकर 45,600 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा भाव पर ज्वेलर्स की तरफ से खरी दारी कम रही। वहीं, वैश्विक बाजार में सोना चार के शिखर से नीचे उतर गया।
सोने की कीमतों में दिखा असर
निवेशकों ने इक्विटी में निवेश को तरजीह दी। इसके चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव देखा गया। सिंगापुर में सोने के भाव 1.6 फीसदी उतरकर 1,317.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। यह गत 8 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।
चांदी भी 1.6 फीसदी नीचे 21.09 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ।
सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर टिकी रही। वहीं, चांदी सिक्का लिवाली भाव 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।