फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   know current rate of gold

खरीदने से पहले जाने सोने का भाव

Tue, 10 Jun 2014 06:49 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
know current rate of gold

विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई। घरेलू सराफा बाजार में सोना 85 रुपये बढ़कर 27,185 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के दाम 250 रुपये चढ़कर 41,000 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।

विज्ञापन


सोने के सिक्के के भाव 24,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिके रहे। चांदी सिक्कों में भी स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 75,000 और बिकवाली 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन

विदेशों में भी महंगा हुआ सोना

know current rate of gold

कारोबारियों का कहना है कि ज्वेलरों की तरफ से बाजार में मांग आने से थोक व्यापारियों ने खरीदारी तेज की, जिसके चलते कीमती धातुओं के भाव में मजबूती आई। वहीं, विदेशी बाजारों में मजबूती का भी घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर देखा गया।

सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 फीसदी बढ़कर 1,254.94 डॉलर प्रति औंस हो गए। जबकि, चांदी 0.2 फीसदी ऊपर 19.11 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed