{"_id":"59b0bf4e-59b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kisan-credit-card-use-as-a-debit-cards-will-be-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड बन जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
डेबिट कार्ड बन जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Jan 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के करीब 10 करोड़ किसान क्रेडिट धारकों (केसीसी) को जून तक अपने कार्ड पर डेबिट कार्ड की सुविधा देने की तैयारी है। इसके जरिए किसान अपने केसीसी से एटीएम से नकदी निकालने और खरीददारी करने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। सरकार ने मौजूदा किसान क्रेडिट कार्ड को डेबिट कार्ड में बदलने के लिए पहले मार्च 2014 का लक्ष्य रखा था। इसे अब जून 2013 कर दिया गया है। यानी सरकार साल 2014 में होने वाले आम चुनावों से पहले किसानों को यह सौगात देना चाहती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय ने बैंकों को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं, जिससे कि किसान क्रेडिट कार्ड को डेबिट कार्ड में बदलने की योजना को जून 2013 तक अमल में लाया जा सके। वित्त मंत्रालय के इस निर्देश की पुष्टि करते हुए एक सार्वजनिक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि मंत्रालय के तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि मौजूदा किसान क्रेडिट कार्ड में डेबिट कार्ड की सुविधा जून 2013 तक शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
साथ ही बैंक नए कार्ड इस सुविधा के साथ ही जारी करे। अधिकारी ने बताया कि पहले यह सीमा मार्च 2014 तक की गई थी। पर वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया में बहुत जटिलता नहीं है। ऐसे में इसे जून तक पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
नई सुविधा से किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को यह फायदा होगा कि वह अपनी जरूरत के अनुसार राशि को एटीएम आदि से निकाल सकेंगे, जबकि पहले उसके लिए उन्हें बैंकों में जाना पड़ता था। अधिकारी के अनुसार नए निर्देश के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी अब एटीएम खोल सकेंगे।
इसके अलावा व्हाइट लेवल एटीएम भी खोले जाएंगे। जिससे एटीएम की पहुंच किसानों तक तेजी से आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है। जिसे देखते हुए यह कदम किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अगस्त 2012 में जारी नई किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम में किसानों को पीओएस मशीन के जरिये भी चीनी मिल और दूसरी कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को भी लेन-देन की सुविधा मिलेगी।