फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Kiran Mazumdar among top 100 effected and talented

अमेरिकी मैगजीन की सूची में शामिल हुईं किरण मजूमदार शॉ

Tue, 14 Jul 2015 06:48 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Kiran Mazumdar among top 100 effected and talented

एशिया की अग्रणी बॉयोटेक कंपनी बॉयोकॉन लिमिटेड की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को वैश्विक स्तर पर एक बार फिर से मान्यता दी गई है। उन्हें अमेरिका की साइंटिफिक अमेरिकन मैगजीन द वर्ल्डव्यू 100 सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


मजूमदार-शॉ का विश्व में जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नया प्रारूप देने में महत्वपूर्ण योगदान है।

इस सूची में शामिल किरण एकमात्र भारतीय हैं। इस सूची में किरण मजूमदार को वैज्ञानिकों, बिजनेस लीडर, उद्यमियों, कानून निर्माताओं, प्रशासकों और मीडिया के प्रमुख लोगों के साथ जगह दी गई है।
विज्ञापन


फोर्ब्स ने भी पहचानी प्रतिभा

Kiran Mazumdar among top 100 effected and talented

साइंटिफिक अमेरिकन का कहना है कि द वर्ल्डव्यू 100 सूची को असाधारण रूप से प्रतिभाशाली और प्रभावी लोगों का संग्रह बताया है। मैगजीन ने किरण मजूमदार शॉ के हवाले से कहा है कि मैं चीजों को अलग तरह से करने पर यकीन रखती हूं।

कुछ अलग करने के लिए आपको लगातार चुनौती स्वीकार करनी चाहिए।

गौरतलब है कि मजूमदार-शॉ फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भी शामिल हैं। इस सूची में वह 85वें स्थान पर बरकरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed