फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   kingfisher plans to start some flight operations

अपने बलबूते उड़ान फिर शुरू करेगी किंगफिशर

Tue, 18 Dec 2012 03:50 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 18 Dec 2012 03:50 PM IST
विज्ञापन
kingfisher plans to start some flight operations
भारी कर्ज के बोझ से दबी विजय माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर ने कहा कि वह चरणबद्ध तरीके से अपना परिचालन दोबारा शुरू करेगी। किंगफिशर ने कहा है कि वह बिना बैंकों की मदद से अपनी फंडिंग के बलबूते उड़ानें शुरू करेगी। इस बीच, किंगफिशर को कर्ज देने वाले प्रमुख बैंक एसबीआई ने कहा है कि विजय माल्या कंपनी ने 425 करोड़ रुपये की पूंजी डालने पर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


किंगफिशर ने अपने कर्जदाताओं के साथ बैठक के बाद बताया कि कंपनी ने बैंकरों के सीमित प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय पुनर्गठन की योजना पर चर्चा की है। उधर, किंगफिशर के शीर्ष प्रबंधन से बैठक करने के बाद एसबीआई के डिप्टी प्रबंध निदेशक श्यामल आचार्य ने कहा कि विजय माल्या कंपनी ने पूंजी लगाने पर सहमत हो गए है लेकिन उन्होंने इसकी कोई समय सीमा नहीं तय की है, न ही माल्या ने परिचालन दोबारा शुरू करने को लेकर भी कोई समय तय किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि किंगफिशर पर करीब 1.4 अरब डॉलर का कर्ज है और अक्तूबर से उसके विमानों का परिचालन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed