{"_id":"a6638c4e-2d69-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kingfisher-leaves-employees-in-dark-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में किंगफिशर कर्मचारी, सैलरी नहीं मिली","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मुश्किल में किंगफिशर कर्मचारी, सैलरी नहीं मिली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Nov 2012 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइंस के करीब 3000 कर्मचारियों की मुश्किलें खत्म लेने का नाम नहीं ले रही है। अपने वादे से मुकरते हुए मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को अब तक मई महीने की सैलरी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार देर रात तक इन कर्मचारियों के खाते में सैलरी नहीं आई थी, जबकि मैनेजमेंट ने बकाए वेतन का दिवाली तक भुगतान करने का वादा किया था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि किंगफिशर एयरलाइंस ने अपने कर्मचारियों को मई से सैलरी नहीं दी है। इसके विरोध में इंजीनियर और पायलट एक अक्टूबर को हड़ताल पर चले गए थे। कंपनी के सीईओ संजय अग्रवाल ने कर्मचारियों को दिवाली तक बकाया वेतन देने का पक्का वादा किया, इसके बाद ही कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली थी।
विज्ञापन
इधर वित्तीय संकट में जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस का घाटा 2011-12 की चौथी तिमाही में बढ़कर 1,151.53 करोड़ रुपये हो गया। ईंधन कीमतों में वृद्धि और रुपये में अवमूल्यन से कंपनी का घाटा बढ़ा है। वित्तवर्ष 2010-11 की इसी तिमाही में कंपनी को 355.55 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
विज्ञापन