{"_id":"791555a0-4359-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kingfisher-in-trouble-again-two-aircraft-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर की बढ़ी मुश्किलें, दो विमान जब्त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
किंगफिशर की बढ़ी मुश्किलें, दो विमान जब्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 12:49 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सर्विस टैक्स विभाग ने 63 करोड़ रुपये सेवा कर नहीं चुकाने की वजह से किंगफिशर के दो हवाई जहाज जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले ही किंगफिशर को नोटिस भेजकर चेताया था कि वह जल्द 128 करोड़ रुपये का बकाया सर्विस टैक्स जमा करे। यदि कंपनी ने सेवा कर नहीं जमा किया तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
इधर माना जा रहा है कि किंगफिशर पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) का पार्किंग और निगरानी शुल्क के तौर पर 22 करोड़ बकाया है। ऐसे में मायल कंपनी को नोटिस भेजकर एयरपोर्ट खाली कराने को कह सकती है।
विज्ञापन
एतिहाद को 48% शेयर बेचेगी किंगफिशर
इधर किंगफिशर एयरलाइंस ने ऐलान किया है कि वह कंपनी के 48 फीसदी शेयर 3000 करोड़ में एतिहाद एयरवेज को बेचेगी। इसका औपचारिक ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।