{"_id":"6e2c17ca-5fe5-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"kingfisher-fails-to-provide-details-on-financing-revival-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर की तैयारी से संतुष्ट नहीं डीजीसीए ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
किंगफिशर की तैयारी से संतुष्ट नहीं डीजीसीए
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाबंदी झेल रही संकटग्रस्त किंगफिशर एयरलाइंस ने उड़ानें फिर से बहाल करने के लिए डीजीसीए को अपने रिवाइवल प्लॉन पर सहमत करने की एक और कोशिश की लेकिन डीजीसीए के अनुरूप योजनाओं की फंडिंग का कोई ब्योरा उपलब्ध कराने में विफल रही।
विज्ञापन
किंगफिशर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय अग्रवाल ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक अरुण मिश्रा के साथ 45 मिनट की बैठक में एयरलाइंस के मौजूदा हालात सामने रखे। लेकिन, सूत्रों के अनुसार रिवाइवल प्लॉन की फंडिंग पर किंगफिशर की मूल कंपनी यूबी समूह द्वारा किसी तरह की प्रतिबद्धता के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, संजय अग्रवाल ने विमानन नियामक को बताया कि एयरलाइंस अप्रैल से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन समय सारिणी के साथ परिचालन शुरू करने को तैयार है। कंपनी को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) सहित किसी भी एयरपोर्ट ऑपरेटर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिला है। अग्रवाल ने दावा किया कुछ तेल कंपनियों और विमान लीज पर देने वाली कंपनियों ने किंगफिशर को आगे बढ़ने की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि, बुधवार की बैठक से कुछ दिन बाद बैंकों का कंसोर्टियम बैठक करने जा रहा है, जिसमें किंगफिशर के संबंध में ठोस कदम उठाए जाने की संभावना है। एसबीआई की अगुवाई में इन बैंकों ने कंपनी को 7,500 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज दे रखा है। किंगफिशर एयरलाइंस का लाइसेंस 31 दिसंबर 2012 को रद्द हो गया और उसका परिचालन अक्तूबर से बंद है।