{"_id":"e88a2b9763ac421ab1e670258829b5b2","slug":"kingfisher-ceo-gets-4-crore-pay-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ पर पैसे बरसाने में पीछे नहीं कंगाल किंगफिशर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सीईओ पर पैसे बरसाने में पीछे नहीं कंगाल किंगफिशर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 04 Sep 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय माल्या की अगुवाई वाली किंगफिशर एयरलाइंस भले ही अपने कर्ज की अदायगी और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं कर पा रही है, पर अपने सीईओ पर पैसे की बारिश करने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन
किंगफिशर ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय अग्रवाल को बीते वित्त वर्ष में करीब 4 करोड़ रुपए का भारी-भरकम वेतन दिया है।
यह अलग बात है कि कई महीनों तक वेतन का भुगतान न किए जाने के चलते बीते वर्ष एयरलाइन के कर्मचारियों की संख्या करीब आधी होकर 2,851 पर आ गई।
अग्रवाल को वित्त वर्ष 2012-13 में कंपनी की ओर से 3.99 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज दिया गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष (2011-12) में उन्हें दिए गए 4.01 करोड़ रुपए के पैकेज से नाममात्र ही कम है।
विज्ञापन
यह जानकारी कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को आगामी 24 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक (एजीएम) के मद्देनजर जारी की गई सालाना रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पैकेज की इस राशि के अलावा अग्रवाल कंपनी की कार और फोन का इस्तेमाल करने के भी हकदार हैं।
अग्रवाल के अलावा किंगफिशर ने अपने पांच आला अधिकारियों को एक-एक करोड़ रुपए का सालाना पैकेज दिया, जबकि 44 अधिकारियों को प्रतिमाह 5 लाख रुपए या उससे ज्यादा का वेतन दिया गया।
विज्ञापन
31 मार्च 2013 को समाप्त वित्त वर्ष में किंगफिशर एयरलाइंस का कुल घाटा 16,000 करोड़ रुपए रहा। इसके अलावा कंपनी पर 6,900 करोड़ रुपए की लंबी अवधि के कर्ज व 1,750 करोड़ रुपए के अल्प अवधि के कर्ज का बोझ बीते वित्त वर्ष के अंत तक बना रहा।