{"_id":"dce87046-2e7b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kingfisher-airline-employees-is-in-dissidence-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर एयरलाइन के कर्मियों में फिर गहराया अंसतोष","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
किंगफिशर एयरलाइन के कर्मियों में फिर गहराया अंसतोष
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 14 Nov 2012 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंगफिशर एयरलाइन के जिन कर्मचारियों को प्रबंधन के वादे के बावजूद मई माह की सैलरी नहीं मिली है वह अगले सप्ताह अपनी रणनीति तय करेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि आगामी 17 नवंबर तक राशि नहीं मिलने पर रणनीति बनाई जाएगी। दीवाली आई और चली भी गई लेकिन हमेशा की तरह कंपनी ने अपना वादा नहीं निभाया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि मई की तनख्वाह के लिए हम आगामी शनिवार तक प्रतीक्षा करेंगे। कंपनी के करीब तीन हजार कर्मचारियों को मई की सैलरी की प्रतीक्षा है। प्रबंधन ने कर्मचारियों को वादा किया था कि दीवाली से पहलो उन्हें रकम का भुगतान कर दिया जाएगा। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। प्रबंधन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विजय माल्या द्वारा प्रवर्तित कंपनी किंगफिशर एयरलाइन बीते 1 अक्तूबर से उड़ान नहीं भर रही है। यानी, तकनीकी भाषा में ग्राउंडेड है। बीते मई माह से अधिकांश कर्मचारियों के वेतन नहीं मिलने से इसके पायलट और इंजीनियर हड़ताल पर चले गए। बीते माह कंपनी के सीईओ संजय अग्रवाल के इस आश्वासन पर कि दीवाली से पहले कंपनी किस्तों में रकम का भुगतान कर देगी, कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
डीजीसीए ने कंपनी की उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया है और एक विस्तृत पुनरोद्धार योजना को पेश करने को कहा है। सीईओ अग्रवाल ने मेल के जरिए कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि मार्च की सैलरी 25 अक्टूबर से पहले दी जाएगी और अप्रैल की सैलरी दीवाली से पहले 25 अक्तूबर को या इससे पहले दे दी जाएगी। एफवन रेस के दौरान कर्मचारियों ने आंदोलन करने की बात की थी। उसी समय कंपनी के तरफ से सैलरी का यह आश्वासन आया।