केएफसी शाकाहारी व्यंजनों पर बढ़ाएगी फोकस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास तौर से चिकन उत्पादों के लिए जाने वाली केएफसी भारत में चावल के उत्पाद, आदि उतार चुकी है। कंपनी के अनुसार भारत में ग्राहकों की पसंद को देखते हुए वह अपने प्रमुख उत्पादों के साथ-साथ शाकाहारी व्यंजनों पर भी जोर देगी। जिससे कि ज्यादा पकड़ मजबूत की जा सके।केएफसी ने चावल के उत्पादों के तहत पांच प्रमुख व्यंजन बाजार में पेश किए हैं। जिसके तहत वेज स्ट्रिप्स राइस, मसाला कार्न, फियरी ग्रिल्ड रईस, हॉट विंग्स राइस बाउल्ज, पॉपकार्न चिकन राइस बाउल्ज पेश किए है। कंपनी ने कीमतों के लेकर भारतीय ग्राहकों के नजरिए को ध्यान में रखते हुए इन उत्पादों को 59 रुपये की कीमत में उतारा है। केएफसी इंडिया के डायरेक्टर मार्केटिंग ध्रुव कौल के अनुसार नए उत्पादों के लिए हम अपनी स्थिति कहीं मजबूत कर सकेंगे। केएफसी के भारत में 300 से ज्यादा आउटलेट हैं।