{"_id":"d45cdcb4-13af-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"kelloggs-recalling-32-lakh-packages-of-frosted","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलॉग्स ने वापस मंगाए 32 लाख डिब्बे","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
केलॉग्स ने वापस मंगाए 32 लाख डिब्बे
न्यूयॉर्क/एजेंसी
Updated Thu, 11 Oct 2012 07:57 PM IST
विज्ञापन
खाद्य उत्पाद बनाने वाली दिग्गज कंपनी केलॉग्स ने अपने कुछ उत्पादों में धातुओं के अंश (मेटल फ्रेग्मेंट्स) होने के डर से इनके लाखों डिब्बों को बाजार से वापस ले मंगा लिया है। उत्पादों को बाजार से वापस लेने के इस कदम से कंपनी को करीब दो से तीन करोड़ डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।
अमेरिकी नियामकों के पास इस संबंध में दाखिल कागजात के मुताबिक कंपनी में मैन्यूफेक्चिरिंग के दौरान इन उत्पादों में धातु अंश मिल जाने के शक के चलते इन उत्पादों को वापस मंगाया जा रहा है।
कंपनी के प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको से मिनी व्हीट्स नाम से बिकने वाले उत्पाद के करीब 32 लाख डिब्बों को वापस मंगाया गया है। इन डिब्बों पर उत्पाद को इस्तेमाल करने की तिथि अप्रैल 2012 से सितंबर 2013 तक अंकित है।