{"_id":"7d6529ce-2a62-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kejriwal-allegation-brings-down-reliance-and-jet-shares","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खुलासे से रिलायंस और जेट के शेयर लुढ़के","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
केजरीवाल के खुलासे से रिलायंस और जेट के शेयर लुढ़के
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Nov 2012 05:12 PM IST
विज्ञापन
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल का काले धन पर किए गए ताजा खुलासे का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जेट एयरवेज के शेयर 1.31 फीसदी लुढ़क गए। आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि केजरीवाल के खुलासे के कारण इन कंपनियों के शेयर लुढ़के।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने स्विस बैंक के जिन खातों की जानकारी दी, उनमें से अधिकांश उद्योग जगत के दिग्गजों से जुड़े हैं। इनमें मुकेश व अनिल अंबानी के अलावा जेट एयरवेज के नरेश गोयल, उद्योगपति यशोवर्द्घन बिड़ला और डाबर के बर्मन बंधु शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि स्विस बैंकों में जमा काल धन भारत आ सकता है, लेकिन सरकार उसे वापस नहीं लाना चाहती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और रीयल स्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच सांठगांठ का खुलासा किया था। इसके बाद डीएलएफ के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन