{"_id":"9317ae98-4878-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jobs-raised-in-pharma-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मा सेक्टर ने जगाई नौकरियों की आस","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
फार्मा सेक्टर ने जगाई नौकरियों की आस
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2012 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई नियुक्ति से जुड़ी गतिविधियों में पिछले चार महीने से छाई सुस्ती के बीच फार्मा सेक्टर ने नौकरी तलाश रहे लोगों को सकारात्मक संकेत दिया है। नवंबर माह में फार्मा सेक्टर में नई नियुक्ति से जुड़ी गतिविधियों में अक्तूबर के मुकाबले 7 फीसदी की तेजी आई है। इससे नौकरी तलाश रहे लोगों के बीच उम्मीद जगी है।
देश में फार्मा सेक्टर का हब कहे जाने वाले चंडीगढ़ और हैदराबाद में भी नवंबर में नियुक्ति गतिविधियों में अक्तूबर के मुकाबले क्रमश: 17 फीसदी और 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नौकरियों के मामले में फार्मा सेक्टर के मौजूदा रुझान पर इंफो एज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्र्रबंध निदेशक (सीईओ एंड एमडी) हितेष ओबराय ने कहा कि अधिकांश सेक्टरों में चुनिंदा नियुक्तियों को ही अंजाम दिया जा रहा है और अगले महीने भी इनमें यही रुझान बने रहने की उम्मीद है।
वहीं, फार्मा सेक्टर में नियुक्ति गतिविधियों के रुझानों में आई तेजी का आगे भी इसी तरह बने रहना मुश्किल लग रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता की स्थिति फार्मा सेक्टर के इन रुझानों पर ब्रेक लगा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि हम अन्य दूसरे प्रमुख सेक्टरों मसलन ऑटो, बैंकिंग, बीमा और दूरसंचार में नई नियुक्तियों के आंकड़ों को देखें तो इनमें नवंबर माह के दौरान इससे पिछले माह की तुलना में 6 फीसदी और 20 फीसदी तक की गिरावट आई है। यानी, नौकरी देने के मामले में प्रमुख सेक्टरों में नौकरियों को लेकर रुझान नकारात्मक है। गौरतलब है कि नौकरी जॉब स्पीक सूचकांक फार्मा सेक्टर के लिए नियुक्ति से जुड़े रुझानों की मासिक रिपोर्ट व्यक्त करता है।