{"_id":"7d6be1f2-1d19-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"jobs-in-pnb-bumper-6-to-8-thousand-recruiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में बंपर नौकरियां, 6 से 8 हजार भर्तियां","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पीएनबी में बंपर नौकरियां, 6 से 8 हजार भर्तियां
तिरुचिरापल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 23 Oct 2012 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैक (पीएनबी) चालू वित्तवर्ष के दौरान देशभर में 500 नई शाखाएं खोलने के साथ ही अगले कुछ वर्षों में हर साल छह से आठ हजार भर्तियां करेगा। बैंक के कार्यकारी निदेशक एसआर बंसल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बैंक की 5,800 शाखाएं हैं। चालू वित्तवर्ष में बैंक की 500 शाखाएं खोलने की योजना हैं। नई शाखाओं में 22 तमिलनाडु और तिरुचिरापल्ली सर्किल में ही खोली जाएगी। बंसल ने कहा कि नया उद्यम पीएनबी प्रगति, जिसके जरिये बैंक चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध कराएगा, यह पायलट चरण में है।
विज्ञापन
पीएनबी मौजूदा 500 शाखाओं को पीएनबी प्रगति में बदलेगा। मेट्रो और शहरों में इन शाखाओं को बदलने का काम इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा। चौबीस घंटे सेवा के तहत बैंक नकदी निकालना, पैसा और चैक जमा कराना और खातों को अपडेट करना आदि शामिल होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जून तक बैंक के खाताधारकों की संख्या एक करोड़ 70 लाख थी।
विज्ञापन