फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   jobs boost in here

यहां मिल रही हैं बहुत तेजी से नौकरियां

Tue, 11 Feb 2014 07:45 PM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
jobs boost in here

देश में नए साल का पहला महीना नई नियुक्तियों के लिए बेहतर साबित हुआ। जनवरी 2014 में नियुक्तियों की रफ्तार में इससे पिछले महीने के मुकाबले 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नौकरी डॉट कॉम के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। नियुक्तियों के मामले में महानगरों में कोलकाता और हैदराबाद सबसे आगे रहे। जबकि, दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार धीमी रही।

विज्ञापन


ऑनलाइन नियुक्ति संबंधी गतिविधियों की हर माह की स्थिति दर्शाने वाला नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स बीते जनवरी में 1,466 अंक पर रहा। यह दिसंबर 2013 के मुकाबले 13 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


सालाना आधार पर बात करें तो जनवरी 2013 के मुकाबले पिछले महीने नियुक्तियों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। पिछले तीन महीने में जॉब इंडेक्स में माह-दर-माह औसतन चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आम चुनाव के बाद इसमें और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरी

jobs boost in here

इंफो एज इंडिया के ग्रुप प्रेसिडेंट (वित्त) एवं सीएफओ अंबरीश रघुवंशी का कहना है कि आम चुनाव और वैश्विक आर्थिक हालातों में सुधार से नियुक्तियों का परिदृश्य आगे और बेहतर होने में मदद मिलेगी।

चुनाव के बाद कंपनियां अपना विस्तार शुरू कर सकती हैं। पिछले दो सालों के मुकाबले 2014 में देश में नियुक्तियों का परिदृश्य बेहतर रहने की संभावना है।

सर्वे के मुताबिक नियुक्तियों के मामले में महानगरों में कोलकाता और हैदराबाद सबसे आगे रहे। जबकि, दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार सुस्त रही।

नौकरी डॉट कॉम के सर्वे के मुताबिक, आईटी सॉफ्टवेयर और बीपीओ नियुक्तियों के मामले में अपनी रफ्तार बनाए हुए हैं। मासिक आधार पर बीते जनवरी में आईटी सॉफ्टवेयर में 18 फीसदी तक और बीपीओ में 13 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, टेलीकॉम सेक्टर में गिरावट रही। जॉब स्पीक इंडेक्स में 23 फीसदी की तेज गिरावट देखी गई। ऑटो सेक्टर में तीन फीसदी की मामूली गिरावट रही।

सेल्स में पेशेवरों की मांग बढ़ी
सर्वे के मुताबिक सेल्स एवं बिजनेस डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में पेशवरों की मांग अधिक रही। दिसंबर 2013 के मुकाबले जनवरी 2014 में इनमें क्रमश: 19 फीसदी और 18 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed