कुशल श्रमिकों के लिए नौकरी का वेबपोर्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले संस्थान निसबड ने यह पोर्टल शुरू किया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति मुफ्त में पंजीकरण करा सकता है।
निबसड नौकरी डॉट कॉम वेब पोर्टल पर 150 वर्ग मे नौकरी के विकल्प आवेदक को मिलेंगे। इस पोर्टल के जरिए नियोक्ता के लिए भी आवेदक से संपर्क करना आसान होगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के मंत्री कलराज मिश्र ने पोर्टल को लांच किया है।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि बेरोजगारी आज देश की गंभीर समस्या है। ऐसे में इस पोर्टल के जरिए हमें उम्मीद है कि रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। मिश्रा के अनुसार इस पोर्टल से हमें उम्मीद है कि एमएसएमई क्षेत्र में कुशल लोगों को रोजगार पाने के बेहतर अïवसर मिल सकेंगे।