फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Jindal Stainless launches modular toilets

जिंदल स्टेनलेस ने लॉन्च किया मॉड्यूलर टायलेट

Thu, 11 Dec 2014 09:08 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
Jindal Stainless launches modular toilets

सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को गति देते हुए जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड की सहायक कंपनी जिंदल आर्किटेक्चर लिमिटेड ने स्टेनलेस स्टील मॉड्यूलर टायलेट लांच किया है। यह शौचालय किफायती, पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ हैं। साथ ही साथ यह पूरी तरह से रिसाइकल योग्य हैं। इन शौचालय में स्वत: बायो-टॉयलेट में बदले जाने का विकल्प उपलब्ध है। यह सिंगल यूनिट की रेंज के अलावा 6 और 8 यूनिट के सामुदायिक शौचालय के रूप में भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


जिंदल आर्किटेक्चर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज जैन ने कहा कि ह्यूमन वेस्ट डिस्पोजल में तेजी से इजाफा हो रहा है और भूजल के प्रदूषित होने की वजह से संक्रामक रोगों के खतरे के साथ यह एक स्थायी समस्या है। मौजूदा समय में 30 फीसदी से भी कम भारतीयों की पहुंच शौचालय तक है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ 10 फीसदी घरों में शौचालय हैं।
विज्ञापन


सिंगल-यूनिट शौचालय की लागत 99,999 रुपये से शुरू है, वहीं सामुदायिक शौचालय के संदर्भ में 6 यूनिट वाले शौचालय की लागत 3.99 लाख रुपये और आठ यूनिट वाले शौचालय की लागत 4.99 लाख रुपये से शुरू है। डिस्पोजल टैंक की लागत लगभग 59,000 रुपये प्रति महीने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेनलेस स्टील मॉड्युलर शौचालयों को उसी जगह एसेंबल किया जा सकता है, जिससे समय और धन की बचत होती है। मौसम प्रतिरोधी और पीवीडी-कोटेड इंटीरियर के साथ इन शौचालयों को सरकारी स्कूलों, अस्पतालों, पर्यटन स्थलों, तीर्थ स्थलों, बाजारों, सार्वजनिक सभागारों और मेलों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर आसानी से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed