फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Jewellery sales to jump by 35 pc during Dhanteras

धनतेरस पर 35 फीसदी तक बढ़ेगी गहनों की बिक्री

Mon, 20 Oct 2014 08:59 AM IST
मुंबई/नई दिल्ली।एजेंसी/ब्यूरो
मुंबई/नई दिल्ली।एजेंसी/ब्यूरो Updated Mon, 20 Oct 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
Jewellery sales to jump by 35 pc during Dhanteras

धनतेरस पर इस साल साल गहनों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 35 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। देश में धनतेरस पर पारंपरिक रूप से सोना खरीदने का चलन है।

विज्ञापन


ज्वेलरी रिटेलर मनुभाई ज्वेलर्स के निदेशक समीर सागर का कहना है कि बाजार में मांग अच्छी और इस बार सोने के भाव सहज स्तर पर करीब 27,200 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास हैं। इसे देखते हुए इस बार धनतेरस पर पिछले साल की तुलना में बिक्री 30 से 35 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। सागर का कहना है कि खुदरा खरीदारी बढ़ रही है। त्योहारों के बाद वैवाहिक सीजन शुरू होने से शादी-ब्याह के गहनों की मांग बढ़ेगी। इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इस समय सोने के भाव 29,000 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास थे।
विज्ञापन


एमएलएसएस के निदेशक हिमांशु शेखर का मानना है कि इस साल नवरात्र के बाद से ही ग्राहक खरीदारी को लेकर अपबीट हैं। एक तरह से इसे सोने की कीमत के वेलकम इफेक्ट के रूप में भी देखना चाहिए। शेखर को इस साल दिवाली पर बीते साल की तुलना में करीब 20 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंको गोल्ड एंड डायमंड के कार्यकारी निदेशक सुवनकर सेन का कहना है कि पिछले एक माह से बाजार और ग्राहकों में सकारात्मक माहौल है। साल की शुरुआत से सोने के भाव 28,500 रुपये से नीचे आने लगे। इससे त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में सोने की मांग पैदा हुई है। पिछले साल की तुलना में इस साल बिक्री 15-20 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।

रेलीगेयर सिक्युरिटीज के प्रेसिडेंट (रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन) जयंत मांगलिक का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार धनतेरस पर बिक्री बहुत अधिक होगी। बाजार में दबी हुई मांग काफी अधिक है। लोग लंबे समय से भाव नीचे आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। हमें उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर बिक्री में अच्छी खासी तेजी देखने को मिलेगी। पिछले साल की तुलना में बिक्री में दोगुनी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed