फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   jetairways_ethihad_fipb_india_aai

जेट के साथ मिलकर भड़ेगा उड़ान एतिहाद

Thu, 21 Nov 2013 02:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
jetairways_ethihad_fipb_india_aai

जेट एयरवेज ने अबुधाबी की एतिहाद एयरवेज को अपनी 24 फीसदी हिस्सेदारी 2,069 करोड़ रुपये में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। घरेलू विमानन क्षेत्र में किसी एयरलाइंस द्वारा यह पहला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है। इस सौदे को सभी भारतीय नियामकों की आवश्यक मंजूरियां 12 नवंबर तक मिल गई थीं।

विज्ञापन


जेट एयरवेज ने इसके साथ ही अपने निदेशक मंडल में एतिहाद के प्रेसिडेंट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेम्स हॉगन और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को बतौर अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। इस सौदे के पूरा होने के साथ ही जेट एयरवेज में नरेश गोयल की हिस्सेदारी घटकर 51 फीसदी रह गई है जबकि 25 प्रतिशत हिस्सेदारी अन्य शेयर धारकों तथा खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के पास है।

विज्ञापन

वोडाफोन ने लगाया 4,000 करोड़ का दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सौदे के तहत जेट ने 10 रुपये फैस वैल्यू वाले 27,263,372 इक्विटी शेयर प्रिफरेंशियल आधार पर 754.736 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर जारी और आवंटित किए। इन इक्विटी शेयर को आवंटन होने के बाद एतिहाद एयरवेज की जेट एयरवेज में 24 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। दोनों कंपनियों की ओर से यह घोषणा मुंबई में जेट बोर्ड की बैठक के फौरन बाद की गई।

ये देश के 10 सबसे बड़े दानवीर


इस सौदे के तहत अंतर्गत जेट एयरवेज अपनी विमान सेवाओं को भी एतिहाद के नेटवर्क के साथ जोडे़गी और इसके अलावा दोनों कंपनियां बिक्री, मार्केटिंग, ग्राउंड हैंडलिंग और सामान परिवहन के क्षेत्र में भी मिल कर काम करेंगी। एतिहाद पहले ही अबुधाबी और दिल्ली तथा मुंबई के बीच विमान सेवाएं दोगुनी करने की घोषणा कर चुकी है।

पीएफ जमा राशि पर मिलेगा ज्यादा ब्याज!

कब क्या हुआ
•24 अप्रैल, 2013 : जेट एयरवेज ने एतिहाद एयरवेज को 24 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की
•29 जुलाई, 2013 : सौदे को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड ने कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी
•3 अक्तूबर, 2013 : आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सौदे को अनुमति प्रदान की
•12 नवंबर, 2013 : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सौदे को मंजूरी दी


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed