{"_id":"ee0e56f2-55c6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jet-says-in-stake-sale-talks-with-etihad-shares-soar-7-pc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एतिहाद से चल रही सौदे की बात: जेट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एतिहाद से चल रही सौदे की बात: जेट
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 03 Jan 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
घरेलू एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने स्वीकार किया है हिस्सेदारी बेचने को लेकर उसकी बातचीत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एयरलाइन एतिहाद के साथ चल रही है। बातचीत में सौदे के ऐसे स्वरूप पर चर्चा की जा रही है, जो कि नियामक की ओर से मंजूरी पाने के मानदंडों पर खरा उतर सके। हालांकि जेट ने सौदे की राशि व शर्तों के साथ-साथ इसके लिए कोई भी समय सीमा बताने से इंकार करते हुए कहा कि इस सबको लेकर अब तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
चर्चा है कि एतिहाद 1,800 करोड़ रुपये में जेट एयरवेज में 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। सौदे की खबर से शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान जेट के शेयर करीब सात फीसदी के उछाल के साथ 618.70 रुपये के भाव पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक दोनों कंपनियां अगले हफ्ते सौदे के करार पत्र पर हस्ताक्षर कर सकती हैं। इसके साथ ही एतिहाद-जेट एयरवेज सौदा 2 हिस्सों में होने की संभावना जताई जा रही है। जेट एयरवेज के प्रोमोटर प्रेफरेंशियल शेयर और वारंट के जरिये हिस्सा बेच सकते हैं। वारंट को 18 महीनों के भीतर इक्विटी में तब्दील किया जाएगा। वहीं सेबी के नियमों का पालन करने के लिए जेट एयरवेज के प्रोमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिये भी हिस्सा बेच सकते हैं।
विज्ञापन